Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उन्नत तकनीक और मार्गदर्शन से बदली किसान प्रेमलाल की तकदीर, अब एक बीघा से कमा रहे ₹1 लाख  

04 अक्टूबर 2026, शिवपुरी: उन्नत तकनीक और मार्गदर्शन से बदली किसान प्रेमलाल की तकदीर, अब एक बीघा से कमा रहे ₹1 लाख – मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में किसान प्रेमलाल प्रजापति ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन से खेती का तरीका बदलकर अपनी आय बढ़ाई है। पहले पारंपरिक तरीके से खेती करने पर अधिक लागत और कम उत्पादन के कारण आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे प्रेमलाल ने उन्नत तकनीक, बेहतर बीज और वैज्ञानिक फसल चक्र अपनाया। अब वे एक बीघा से करीब ₹1 लाख की शुद्ध आय अर्जित कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत सहरया, जनपद पंचायत करैरा निवासी किसान प्रेमलाल प्रजापति पहले पारंपरिक तरीके से खेती करते थे। इसमें लागत अधिक आती थी, जबकि उत्पादन कम होने से उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था। कृषि विभाग करैरा ने उन्हें आधुनिक तकनीक अपनाने और वैज्ञानिक तरीके से फसल चक्र अपनाने की सलाह दी।

कृषि विभाग से मिले मार्गदर्शन के बाद प्रेमलाल ने विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए उन्नत गुणवत्ता वाले बीजों का उपयोग शुरू किया। उन्होंने व्यावसायिक स्तर पर मूंगफली, उड़द, मूंग, गेहूं और सब्जियों की खेती शुरू की। इससे खेती में बदलाव आया और उनकी आय बढ़ने लगी। वर्तमान में उन्हें एक बीघा से करीब ₹1 लाख की शुद्ध आय हो रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्राकृतिक खेती के लिए भी किया प्रोत्साहित

किसान प्रेमलाल के खेत का उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य, एसएडीओ फूलसिंह हिंडोरिया और कृषि विस्तार अधिकारी रवि अहिरवार ने सहरया में भ्रमण किया। अधिकारियों ने किसान की खेती का निरीक्षण किया और उन्हें रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अनावश्यक इस्तेमाल को कम करने के लिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस दौरान अधिकारियों ने बीजामृत, जीवामृत और गोबर से जैविक खाद तैयार करने की विधि की जानकारी दी। साथ ही प्राकृतिक तरीके से फसलों में कीट प्रबंधन के बारे में भी समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि खेती में अनावश्यक रासायनिक खाद और कीटनाशकों के इस्तेमाल को कम करना मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए उपयोगी है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक खेती के तरीकों को अपनाकर किसान प्रेमलाल प्रजापति ने अपनी खेती में बदलाव किया है। उनकी सफलता दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture