राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषकों की फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाए – कलेक्टर बड़वानी

15 फरवरी 2026, बड़वानीकृषकों की फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाए – कलेक्टर बड़वानी – शासन द्वारा किसानों को समय पर एवं पारदर्शितापूर्वक उर्वरक उपलब्ध हो इस हेतु नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली अंतर्गत ई-विकास प्रणाली (ई-टोकन) लागू की गयी है। आगामी खरीफ सीजन में कृषकों को ई-विकास पोर्टल के माध्यम से ई-टोकन द्वारा उर्वरक वितरण किया जाना, जिसके अनुरूप कृषकों की फार्मर  आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाए, ताकि किसी भी कृषक को खाद प्राप्त करने में असुविधा न हो। निम्न प्रदर्शन करने वाले विकासखंड अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बुधवार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्याे की विस्तृत समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

बैठक में विकासखंडवार समीक्षा कर अन्य निम्नलिखित निर्देश दिए- 1.राजस्व सुधार हेतु मूल कृषक की पहचान और भूमि संबंधी विवादों (नामांतरण, फौत आदि) के निपटारे के लिए राजस्व विभाग के साथ मिलकर रात्रि चौपाल और शिविर आयोजित कर कार्य पूर्ण  करवाएं । 2.जिले में मूंगफली उत्पादन बढ़ाने के लिए क्षेत्रवार मिलर्स के साथ बैठकें की जाए ताकि किसानों को बेहतर बाजार मिल सके। 3.तहसीलवार सोलर पंप स्थापना, एआईएफ पंजीकृत किसानों और बैंक खातों की समीक्षा के लिए विद्युत विभाग के साथ संयुक्त बैठक एवं समीक्षा कर कार्य किए जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश,संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा, उप संचालक कृषि विभाग श्री केसी वास्कले सहित अन्य उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements