राज्य कृषि समाचार (State News)किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)

किसान भीकम सिंह ने बंजर जमीन को बना दिया उपजाऊ, फल-सब्जी और अनाज की खेती से की बंपर कमाई  

05 सितम्बर 2025, भोपाल: किसान भीकम सिंह ने बंजर जमीन को बना दिया उपजाऊ, फल-सब्जी और अनाज की खेती से की बंपर कमाई – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के ग्राम ईसाखेड़ी के किसान भीकम सिंह कुशवाहा ने प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाकर लाखों रुपए की कमाई की है। उन्होंने मात्र दो एकड़ में विभिन्न फसलें उगाकर अपनी खेती को सफल बनाया है।

भीकम सिंह बताते हैं कि प्राकृतिक खेती करने से लागत कम आती है और मुनाफा ज्यादा होता है। रसायन मुक्त सब्जी और फल खाने से सेहत भी अच्छी रहती है। उन्होंने बंजर जमीन को प्राकृतिक तरीके से उपजाऊ बनाया है। पारंपरिक रासायनिक खेती में समस्याएं होने के बाद उन्होंने ‘आत्मा परियोजना’ के तहत नई तकनीक अपनाई, जिससे उनकी फसल बेहतर होने लगी और जमीन की गुणवत्ता भी सुधरी।

फसल विविधीकरण से खेती में नयापन

भीकम सिंह अपने खेत में कृषि फसलों के साथ-साथ फल और सब्जियों की खेती भी करते हैं। उन्होंने अपनी जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर सोयाबीन, मक्का, मिर्च, अदरक, नींबू, आम, पपीता, बैंगन और बादाम जैसी फसलें लगाई हैं। इस तरह फसल विविधीकरण का एक अच्छा उदाहरण पेश किया है।

प्राकृतिक खाद और रोग नियंत्रण के तरीके

भीकम सिंह सभी फसलों में केवल प्राकृतिक खाद का ही उपयोग करते हैं। जैसे बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत और निमास्त्र आदि। फसलों में लगने वाले रोग, कीट और बीमारियों का उपचार वे अग्निस्त्र, ब्रह्मास्त्र और निमास्त्र से करते हैं। इस पूरी प्रक्रिया से फसल स्वस्थ रहती है और पैदावार अच्छी होती है। 

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement