Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अग्नि दुर्घटना में प्रभावित हर किसान को सरकार की ओर से सहायता दी जायेगी – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

11 अप्रैल 2022, ग्वालियर । अग्नि दुर्घटना में प्रभावित हर किसान को सरकार की ओर से सहायता दी जायेगी – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर – केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश के भितरवार क्षेत्र के भदेश्वर एवं दौलतपुर ग्राम में हुई अग्नि दुर्घटना से प्रभावित किसानों से उनके गाँव में पहुँचकर मुलाकात की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि अग्नि दुर्घटना से प्रभावित सभी किसानों को शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, पूर्व विधायक करैरा श्री रणवीर रावत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।          

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने दोनों गाँवों में किसानों से अग्नि दुर्घटना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि हर संकट की घड़ी में किसानों के साथ केन्द्र और राज्य सरकार है। किसानों का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी शासन की ओर से भरपाई की जायेगी।          

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भितरवार ने बताया कि गत दिवस भितरवार क्षेत्र के भदेश्वर एवं दौलतपुर में अग्नि दुर्घटना से लगभग 260 हैक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। इस दुर्घटना में 130 किसानों को क्षति पहुँची है। अग्नि दुर्घटना की सूचना मिलने पर गत दिवस कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भी किसानों के मध्य पहुँचकर चर्चा की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: अनंतपुर केला कलस्टर से लगभग 14,000 केला किसानों  को लाभ होगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें