Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पाला से बचाव हेतु किसानों को आवश्यक सलाह

06 जनवरी 2026, शिवपुरी: पाला से बचाव हेतु किसानों को आवश्यक सलाह – शीतलहर चलने से जिले में ठंड की समस्या बढ़ रही है जिसमें रबी फसलें जैसे-मसूर, सरसों, चना, तुअर एवं सब्जी फसलों में पाला पड़ने की संभावना  बढ़  जाती है। कृषि विभाग द्वारा पाला से बचाव हेतु किसान भाईयों को आवश्यक सलाह दी गई है।

जब वायुमंडल का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 0 डिग्री सेल्सियस या इसके नीचे चला जाता है एवं जिसकी वजह से पौधों की कोशिकाओं के अंदर और ऊपर मौजूद पानी जम जाने को पाला कहते है। पाले से फसलों पर विभिन्न प्रभाव पडते है, जिसमें पौधों की जडे खाद का उपयोग नहीं कर पाती। प्रमाणित फसल का हरा रंग (क्लोरोफिल) समाप्त होने लगता है तथा पत्तियों का रंग मिट्टी के रंग जैसा दिखता है। पाले से पौधे की वृद्धि रुक जाती है। बैक्टीरिया जनित एवं फफूंद जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है।

बचाव के उपाय – खेत के चारों ओर धुआं कर पाले के प्रभाव को कम किया जा सकता है। रात में पाला पड़ने की संभावना हो तब खेत में बोर के ताजे पानी से हल्की सिंचाई करनी चाहिये सिंचाई करने से 0.5-2 डिग्री सेल्सियस तक मिट्टी का तापमान बढ़ जाता है। जिस खेत में नर्सरी लगायी गयी है वहां उसे प्लास्टिक या धान के पुलाव द्वारा  ढक कर  पाले से बचाया जा सकता है। जिस दिन पाला पड़ने की संभावना हो उन दिनों फसलों पर गंधक के तेजाब के 0.1 प्रतिशत घोल का छिडकाव करना चाहिये इस हेतु गंधक का तेजाब 1 मिली/लीटर के हिसाब से उपयोग करना चाहिये। पोटेशियम नाइट्रेट (5 ग्राम/लीटर) थायो यूरिया (1 ग्राम/लीटर) का स्प्रे 15 दिन के अंतराल पर करने पर फसलों पर पाले का प्रभाव कम किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें