Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दीपावली पर्व होने से खरगोन में मंडी में कपास व अनाज की नहीं होगी नीलामी

26 अक्टूबर 2022, खरगोन: दीपावली पर्व होने से खरगोन में मंडी में कपास व अनाज की नहीं होगी नीलामी – खरगोन कृषि उपज मण्डी में 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक कपास की नीलामी एवं 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक अनाज नीलामी का कार्य बंद रहेगा।

इस संबंध में मंडी सचिव श्री केडी अग्निहोत्री ने बताया कि दीपावली पर्व होने से मंडी व्यापारी संघ ने कपास व अनाज नीलामी की प्रक्रिया में भाग नहीं लेने का आवेदन प्रस्तुत किया है। वहीं मंडी सचिव श्री अग्निहोत्री ने समस्त किसानों से आग्रह किया है कि अवकाश के दिनों में अपनी कृषि उपज कपास व अनाज नीलामी के लिए मंडी प्रांगण में न लाएं ।

महत्वपूर्ण खबर: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए अधिक उपज देने वाली गेहूं की 10 नई किस्में

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें