Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में ड्रोन पायलट प्रशिक्षण का शुभारम्भ आज

25 नवंबर 2024, इंदौर: इंदौर में ड्रोन पायलट प्रशिक्षण का शुभारम्भ आज –  संचालक, कृषि अभियांत्रिकी, मप्र भोपाल एवं कृषि यंत्र, इंदौर संभाग के संयुक्त तत्वावधान में कौशल विकास केंद्र, इंदौर में ड्रोन पायलट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ आज 25  नवंबर को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र के कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना होंगे। अध्यक्षता मप्र के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट करेंगे। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में इंदौर 5  के क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र हार्डिया  एवं पद्मश्री  डॉ एम अन्नादुरै पूर्व निदेशक -इसरो  (चंद्रयान ) मून  मैन ऑफ़ इंडिया उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि  इस केन्द्र के स्थापित होने से युवाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इससे कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का उपयोग बढ़ेगा और प्रशिक्षित मानव संसाधन प्राप्त होगा। यह प्रशिक्षण केन्द्र मूसाखेड़ी ‍रिंग रोड स्थित कौशल विकास केन्द्र में स्थापित किया गया है। बताया गया कि इस प्रशिक्षण केन्द्र में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें लाइसेंस भी दिया जायेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com