राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे

 प्रमुख नीतियां और ऐतिहासिक निर्णय

12 दिसंबर 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे –  मध्य प्रदेश  के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 12 दिसम्बर 2025 को  अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण कर लिए है. मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने पिछले दो वर्षों में विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है. साथ ही उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है और विकास के संकेतकों में भी सकरात्मक सुधार हुआ है. ऐतिहासिक निर्णयों और नीतियों से प्रदेश में परिवर्तन का नया दौर शुरू हुआ है. । इस अवसर पर राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दो साल की समीक्षा की और आगामी तीन वर्ष के कार्यों का लक्ष्य तय किया है। लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सबसे बड़ी प्रॉब्लम थी। 35 साल पुरानी माओवाद की चुनौती से निपटने का केंद्रीय गृह मंत्री ने लक्ष्य तय किया। इसके बाद मंडला, बालाघाट, डिंडोरी लाल आतंक से मुक्त होते गए। कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम श्री  जगदीश देवड़ा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री  हेमंत खंडेलवाल ने सरकार की उपब्धियों की जानकारी दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के  दो वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तको  का विमोचन भी  किया। उन्होंने  कहा नदी जोड़ो परियोजना से होगा कायाकल्प पार्वती कालीसिंध चंबल, केन बेतवा और ताप्ती नदी जोड़ो परियोजनाएं नए युग की शुरुआत है। 800 करोड की क्षिप्रा योजना से अब क्षिप्रा जल से ही स्नान होगा। गंभीर और खान नदी को जोड़कर परियोजना बनाई है।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एव  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा यह दो वर्ष विकास ओर सेवा के रहे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार विकसित भारत 2047 को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

महत्वपूर्ण निर्णय

•   किसानों के लिए भावान्तर योजना
•   खुले में मॉस के वितरण पर रोक
•   धार्मिक स्थल और अन्य स्थलों में निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग
•   दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि
•   हर किसान के खेत में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर किसानों को ऊर्जादाता बनाना
•   सभी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में अधिकतम 3900 रुपये प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त सहायता राशि
•   कोदो, कुटकी  खरीदी के लिए मूल्य निर्धारित
•   लाड़ली बहनों को दी जा रही राशि में वृद्धि. अब 1250 रुपये से बढ़ाकर प्रतिमाह 1500 रुपये लाड़ली बहनों को
•   प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना.
•   डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनू योजना, दुधारू पशुओं और डेयरी इकाई के लिए ऋण सहायता.
•   गोकुल ग्राम और वृंदावन ग्राम योजना
•   किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन.

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement