Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश: मोहन सरकार का किसानों के हित में निर्णय

केन-बेतवा लिंक परियोजना…बुंदेलखंड क्षेत्र का होगा विकास

02 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश: मोहन सरकार का किसानों के हित में निर्णय – सूबे की डॉ. मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर क्षेत्र के किसानों के हित में निर्णय लिया है और इसके चलते विशेषकर बुंदेलखंड के किसानों को न केवल सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा वहीं क्षेत्र का भी बेहतर रूप से विकास हो सकेगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से केन-बेतवा लिंक परियोजना पर काम कर रहे हैं, जो विश्व में अपने प्रकार की अद्वितीय परियोजना है। मध्यप्रदेश में इस परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 जिलों को सिंचाई और पेयजल आपूर्ति की सुविधा प्राप्त होगी और केन-बेतवा परियोजना के माध्यम से इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो सकेगा। देश में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, इसमें नदी जोड़ो योजना भी शामिल है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नदी जोड़ो परियोजनाओं, विशेषकर केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य है जो समीपवर्ती राज्यों के साथ नदियां जोड़ने के अलावा अन्तर्राज्यीय नदियों को जोड़ने पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि कान्ह और गंभीर नदियों को जोड़ने का प्रारंभिक तौर पर प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जिसे केंद्रीय मंत्री ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। बैठक में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 21 में से 17 योजनाएं सबसे पहले पूर्ण कर ली गई हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com