Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

क्या आप जानते है टमाटर की इस नई किस्म के बारे में, ये बना सकता है आपको ’लखपति’

24 नवंबर 2025, भोपाल: क्या आप जानते है टमाटर की इस नई किस्म के बारे में, ये बना सकता है आपको ’लखपति’ – देश के अधिकांश किसानों द्वारा टमाटर का उत्पादन भी किया जाता है और मुनाफा भी मिलता ही है  लेकिन क्या किसान एक ऐसी नई किस्म के बारे में जानते है जिसके उत्पादन से किसान ’लखपति’ बन सकते है. जिस टमाटर की नई किस्म  की बात यहां हो रही है वह है सिजेंटा प्रभेद टमाटर. कृषि वैज्ञानिकों का यह कहना है कि इसकी खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते है.

कृषि वैज्ञानिकों का यह कहना है कि इस किस्म की खेती करने पर किसान कम जमीन में भी अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं. बड़े किसानों के साथ–साथ छोटे किसान भी स्कैटिंग (सहारा तकनीक) का उपयोग करके कम भूमि में अच्छी पैदावार हासिल कर सकते हैं.  यह किस्म उपज क्षमता के मामले में अन्य किस्मों की तुलना में अधिक लाभ देती है.

खेती जैविक तरीके से करें

किसानों को यह भी सलाह दी गई है कि यदि वे इस किस्म के टमाटर का उत्पादन करते है तो  खेती जैविक तरीके से ही करें. इससे मिट्टी की उर्वरकता बढ़ेगी टमाटर की गुणवत्ता बेहतर होगी पौधों में रोगों की संभावना कम होगी और  उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी. यदि किसान इस किस्म की खेती जैविक तरीके से करते हैं, तो वे- 1 बीघा से लगभग ₹3 लाख तक की कमाई कर सकते हैं. इसके अलावा, बाजार में इस किस्म की मांग अधिक होती है, जो इसे और भी लाभदायक बनाती है.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विशेषताएं

यह किस्म जल्दी फल देने वाली और अधिक उपज देने वाली प्रतिरोधी किस्म है. इसके फलों की शेल्फ लाइफ लंबी होती है, जिससे किसान फसल को अगले दिन भी आराम से बेच सकते हैं और बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. किसान इस किस्म को खरीफ, रबी और गर्मी—तीनों मौसमों में उगा सकते हैं और नियमित आय अर्जित कर सकते हैं.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture