राज्य कृषि समाचार (State News)

संभागीय आयुक्त ने किया मोती पालन एवं श्रीअन्न संग्रहालय का अवलोकन

17 सितम्बर 2024, छिंदवाड़ा: संभागीय आयुक्त ने किया मोती पालन एवं श्रीअन्न संग्रहालय का अवलोकन – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगांव छिंदवाड़ा में संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. डी. पी. शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित मोती पालन परियोजना का जबलपुर संभाग के संभागीय आयुक्त श्री अभय वर्मा द्वारा प्रायोगिक प्रशिक्षण का अवलोकन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न जिलों से आये प्रतिभागी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत मोती की खेती हेतु चयनित स्व सहायता समूह ग्राम पालाचौराई जुन्नारदेव की महिलाओं को प्रेरित कर विभागीय सहयोग के लिए आश्वस्त किया एवं जिले में चल रहे नवाचार के बारे में आयुक्त महोदय को अवगत करवाया।

उद्यानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. आर. सी. शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देकर मोती पालन परियोजना से अधिक से अधिक लाभ लेकर कृषि को उन्नत बनाने की बात पर जोर दिया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. डी. सी. श्रीवास्तव द्वारा केंद्र पर वर्ष 2019 से संचालित मोती की खेती में होने वाले आय व्यय के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर. के. झाड़े द्वारा किया गया। श्री अचल सिंह संचालक ग्लिट्राटी पर्ल फार्म राजस्थान, श्रीमति चंचल भार्गव, उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर कृषि विभाग से श्रीमती सरिता सिंह, आत्मा से श्रीमती प्राची कौतू, पशु पालन विभाग के प्रमुख डॉ. एच. जी. एस. पक्षवार, कृषि अभियांत्रिकी से श्रीमती अश्वनी सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रमुख श्रीमती रेखा अहीरवार, संजय डेहरिया, लीड बैंक मैनेजर श्री अजय कुमार, नाबार्ड से श्रीमती श्वेता सिंह, मत्स्य पालन से श्रीमती अनामिका सिंह,केंद्र के वैज्ञानिक श्रीमती रिया ठाकुर, डॉ. सरिता सिंह, श्री नीतीश गुप्ता, श्री एसएल अलावा, श्री आशीष मर्सकोले उपस्थित रहे। संभागीय आयुक्त द्वारा केंद्र में श्री अन्न एवं अन्य फसलों के फसल संग्रहालय का भी अवलोकन किया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement