Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर संभाग में हाई-वैल्यू बागवानी फसलों पर संभागायुक्त का फोकस

ब्लूबेरी-फूलों की खेती, शेडनेट हाउस का किया निरीक्षण, योजनाओं का लाभ खेत तक पहुंचाने के निर्देश

03 जुलाई 2026, इंदौर: इंदौर संभाग में हाई-वैल्यू बागवानी फसलों पर संभागायुक्त का फोकस – इंदौर संभाग में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उच्च मूल्य वाली उद्यानिकी फसलों, संरक्षित खेती और नवाचार आधारित कृषि को नई गति देने की दिशा में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने धार और झाबुआ जिलों का सघन दौरा किया। उन्होंने पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस, हाई-वैल्यू हॉर्टिकल्चर, एकीकृत कृषि एवं पशुपालन मॉडल का निरीक्षण कर स्पष्ट संदेश दिया कि अब कृषि विकास का केंद्र केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि कम लागत में अधिक लाभ, आधुनिक तकनीक का विस्तार और सरकारी  योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए।

धार में ब्लूबेरी और फ्लोरीकल्चर को मिला बढ़ावा

संभागायुक्त ने धार जिले के बदनावर विकासखंड के ग्राम रूपाखेड़ा, नाहरखेड़ा एवं तिलगारा में पॉलीहाउस एवं शेडनेट हाउस का निरीक्षण कर गुलाब, जरबेरा, लिसिएन्थस, जिप्सोफिला, कश्मीरी गुलाब तथा हाई-वैल्यू फसल ब्लूबेरी की खेती कर रहे प्रगतिशील किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संरक्षित खेती और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम क्षेत्र से भी बेहतर आय ले  सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान उप संचालक उद्यानिकी श्री नीरज सांवलिया ने बताया कि जिले में लगभग 1लाख 86 हज़ार    वर्गमीटर क्षेत्र में पॉलीहाउस स्थापित हैं, जिनका लाभ 75 से अधिक प्रगतिशील किसान ले रहे हैं। उन्होंने किसानों को जल प्रबंधन एवं टिशू कल्चर जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिलाने के लिए महाराष्ट्र के जलगांव भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, संयुक्त संचालक उद्यान श्री दयाराम जाटव, उप संचालक उद्यानिकी श्री नीरज सांवलिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

झाबुआ में शेडनेट हाउस और एकीकृत खेती बनी आकर्षण का केंद्र

संभागायुक्त ने झाबुआ जिले के पेटलावद विकासखंड का भी व्यापक भ्रमण किया। उनके साथ कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट भी थे ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ग्राम मोहनपुरा में उन्होंने उद्यानिकी विकास मिशन के तहत  बने शेडनेट हाउस का निरीक्षण कर खीरे की उन्नत फसल की सराहना की। इसके बाद ग्राम बावड़ी में प्रगतिशील कृषक श्री धर्मेंद्र पाटीदार द्वारा विकसित कृषि एवं पशुपालन के एकीकृत मॉडल का अवलोकन किया।

आधुनिक तकनीक और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि इंदौर संभाग में संरक्षित खेती, हाई-वैल्यू हॉर्टिकल्चर, एफपीओ, एकीकृत कृषि मॉडल को प्राथमिकता देकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी  योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचे तथा सफल कृषि नवाचारों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture