राज्य कृषि समाचार (State News)

नर्मदापुरम में 24-25 फरवरी को आयोजित होगा जिला स्तरीय सेमीनार व फ्लावर शो, किसानों को मिलेगा हाईटेक हॉर्टिकल्चर का प्रशिक्षण  

24 फरवरी 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में 24-25 फरवरी को आयोजित होगा जिला स्तरीय सेमीनार व फ्लावर शो, किसानों को मिलेगा हाईटेक हॉर्टिकल्चर का प्रशिक्षण एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के घटक मिशन प्रबंधन अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 24 एवं 25 फरवरी 2026 को एम.पी.एको फार्म, माखन नगर, जिला नर्मदापुरम में किया रहा है। जिसमें जिले में संचालित विभागीय योजनाओं सब्जी, मसाला, पुष्प, फल, माइक्रो इरीगेशन, PMFME, मखाना की खेती आदि के बारे में विस्तार से जानकारी एवं हाइटेक हॉर्टिकल्चर, जैविक खेती, पॉली हाउस में सब्जी/फूल उत्पादन, प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना जिसमें जिले के कृषको, उद्यमी एवं स्व सहायता समूहों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत प्रसंस्करण इकाई की स्थापना संबंधी प्रशिक्षण एवं योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, अनुदान सहायता इत्यादि के संबंध में जानकारी दी जाएगी साथ ही पुष्प प्रदर्शनी, PMFME उत्पाद, विभागीय फल, सब्जी, मसाला, फूल आदि के प्रादर्श प्रदर्शित किये जावेंगे ।

उपसंचालक उद्यानिकी विभाग द्वारा जिले के सभी कृषक बंधुओं एवं उद्यमी से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेकर प्रदर्शनी का लाभ लें। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements