Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर में सोयाबीन उपार्जन की व्‍यवस्‍थाओं संबंधी बैठक संपन्न

10 अक्टूबर 2024, अशोकनगर: अशोकनगर में सोयाबीन उपार्जन की व्‍यवस्‍थाओं संबंधी बैठक संपन्न – कलेक्‍टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2024-2025 में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन हेतु जिले में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया।  बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री एस.के. जैन,डीएमओ मार्कफेड श्री रितिक ताम्‍भ्रे,सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग श्री अभिषेक कुमार जैन एवं सं‍बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देश दिए कि जिले में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्‍यवस्‍थाएं समय से पूर्व की जाएं। उन्होंने उपार्जन समितियों को निर्देशित किया कि किसानों का पंजीयन अधिक से अधिक कराया जाए। उपार्जन केंद्रों पर बारदानों की व्यवस्था,धर्म कांटा ,परिवहन,मापदण्ड तथा सुरक्षित भंडारण हेतु समुचित व्यवस्था की जाएं। खरीदी केंद्रों पर आने वाले कृषकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सोयाबीन की व्यवस्थित रूप से तोल हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिले में खाद की उपलब्धता,भण्डारण एवं वितरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही आगामी रैक के आने पर सहकारी समितियों को उर्वरक पहुंचाए जाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में उप संचालक कृषि एवं किसान कल्‍याण विभाग श्री के.एस.केन द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत जिले में सोयाबीन उपार्जन की प्रक्रिया के तहत 20 अक्टूबर तक किसानों के पंजीयन किए जा रहे हैं।  बताया गया कि सोयाबीन उपार्जन के लिये किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन चल रहा है। किसान सोयाबीन बिक्री के लिये आगामी 20 अक्टूबर, 2024 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकृत किसानों से सोयाबीन की खरीदी (उपार्जन) 25 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक की जायेगी। सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 4892 रुपये की दर से उपार्जन किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com