राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर में भावांतर योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति गठित

13 मार्च 2026, श्योपुरश्योपुर में भावांतर योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति गठित – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा स्वयं की अध्यक्षता में भावांतर योजना अंतर्गत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। वर्ष 2025-26 में  सरसों  उत्पादक  कृषकों  को भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट  स्कीम भावांतर योजना के अनुसार एफएक्यू उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध कराये जाने की योजना के क्रियान्वयन के संबंध में समिति का गठन किया गया है। भावांतर योजना के तहत 23 मार्च से 30 मई 2026 की अवधि नियत की गई है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में गठित समिति में सीईओ जिला पंचायत, उप संचालक कृषि, सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक संचालक उद्यानिकी, जिला लीड बैंक अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख केवीके बड़ौदा को सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही सचिव कृषि उपज मंडी समिति श्योपुर सदस्य-सचिव रहेगे। जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक में जिले के सांसद तथा विधायक गण विशेष आमंत्रित होंगे। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा अनुमोदित 4 किसान भी इस समिति की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित रहेंगे।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा मंडी समिति स्तरीय क्रियान्वयन समितियों का गठन भी किया गया है, जिसमें भार साधक अधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है तथा संबंधित मंडी के सचिव समिति के सदस्य-सचिव नियुक्त किये गये है। समिति में सदस्य के रूप में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सहकारिता विस्तार अधिकारी तथा सहायक अथवा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को शामिल किया गया है। जिले में तीन मंडी स्तरीय समितियां गठित की गई है, जिनमें श्योपुर एवं उप मंडी कराहल के लिए एक समिति तथा बड़ौदा और विजयपुर की कृषि उपज मंडी के लिए पृथक-पृथक समितियां गठित की गई है। मंडी स्तरीय क्रियान्वयन समिति भावांतर योजना के तहत खरीदी, भुगतान एवं अन्य समस्त कार्यो के लिए उत्तरदायी होगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements