किसानों को समय पर वितरित करें उर्वरक- कलेक्टर मंडला
27 मई 2026, मंडला: किसानों को समय पर वितरित करें उर्वरक- कलेक्टर मंडला – आगामी खरीफ सीजन के लिए यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी सहित अन्य प्रकार के उर्वरक का ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में गोलमेज कक्ष में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने पिछले खरीफ सीजन में जिले की उर्वरक खपत और किसानों के द्वारा खरीद के समय की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मंडला और नैनपुर के डबल लॉक केन्द्रों में तीन- तीन पीओएस मशीन लगाकर तीन काउंटरों से उर्वरक वितरण करने की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी प्रतिदिन 15 सौ कृषकों को ई टोकन व्यवस्था के माध्यम से उर्वरक वितरण की होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री धोटे ने समितियों की उर्वरक भण्डारण क्षमता और उपलब्ध उर्वरक की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी एक सप्ताह में मार्कफेड गोदामों से यूरिया और एनपीके का उठाव सुनिश्चित कराएं। साथ ही समितियों के कृषकों को ई टोकन व्यवस्था के माध्यम से शीघ्र अपना उर्वरक खरीदने के लिए प्रेरित करें ताकि समितियों के गोदाम में स्थान रिक्त हों, जिससे अतिरिक्त भण्डारण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया, डीएमओ मार्कफेड श्री तिवारी सीईओ डीसीसीबी सुश्री साक्षी पंद्राम सहित संबंधित मौजूद थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

