लहसुन नई किस्में – धमनार क्रांति एवं डायमंड का प्रदर्शन
11 मार्च 2026, मन्दसौर (कृषक जगत): लहसुन नई किस्में – धमनार क्रांति एवं डायमंड का प्रदर्शन – जिले के ग्राम धमनार के प्रगतिशील कृषक श्री बद्रीलाल धाकड़ ने कृषि , उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ निशीथ गुप्ता के मार्गदर्शन तथा शासन की योजनाओं के सहयोग से लहसुन की दो नई एवं उन्नत किस्मों धमनार क्रांति एवं धमनार डायमंड को विकसित किया ।
स्थानीय परिस्थितियों, मिट्टी की विविधता एवं बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है। प्रारंभिक परीक्षणों में यह दोनों किस्में वर्तमान देसी एवं अन्य प्रचलित किस्मों की तुलना में अधिक उत्पादन देने वाली सिद्ध हुई ।उत्पादन में आधुनिक कृषि तकनीकों जैसे ड्रोन स्प्रे, मल्चिंग पद्धति, ड्रिप इरिगेशन एवं माइक्रो इरिगेशन सिस्टम का उपयोग किया। फसल प्रदर्शन के अवसर पर उप संचालक कृषि श्री रविन्द्र कुमार मोदी , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री चेतन पाटीदार, कृषि विस्तार अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह चौहान, श्री डीके जैन, श्री परमार साहब , श्री जितेंद्र कुमार चौधरी, कृषक जगत के प्रतिनिधि श्री अनिल कुमार सुराना, टीचर श्री सोनिया धाकड़, अनुराधा , श्री शिवलाल , श्री बनवारीलाल बैरागी, श्री कारू लाल , श्री जगदीश धाकड़, श्री देवीलाल सुथार, श्री मंगलदास बैरागी एवं कृषि संकाय के छात्र छात्राएं शामिल हुए। अन्य जानकारी कृषक श्री धाकड़ के मोबाइल नंबर 7987431922 पर ले सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

