Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देपालपुर में चाइना लहसुन एवं घोड़ा रोज के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

26 दिसंबर 2024, इंदौर: देपालपुर में चाइना लहसुन एवं घोड़ा रोज के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन – संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को  चीन की लहसुन और घोड़ा रोज /जंगली सूअरों की समस्या को लेकर किसानों ने देपालपुर में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम  श्री रवि वर्मा को प्रधानमंत्री के नाम को ज्ञापन सौंपा।  प्रदर्शन में देपालपुर तहसील के विभिन्न गांवों के किसान बड़ी संख्या में शामिल  हुए प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के श्री रामस्वरूप मंत्री, श्री  बबलू जाधव, श्री चंदन सिंह  बड़वाया, श्री शैलेंद्र पटेल ,श्री आशीष पटेल आदि ने  किया ।

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि चाइना के लहसुन को बिचौलियों द्वारा बेचे जाने से  मंडियों  में लहसुन के दाम कम हो गए हैं।  किसानों को घाटा उठाना पड़ रहा है। चाइना का लहसुन अवैध तरीके से अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश ईरान के रास्ते से सीमा पार से चाइना लहसुन भारत में प्रतिबंध होने के बावजूद  अवैध आयात किया जा रहा है । इसके कारण खेती मुनाफे की जगह घाटे का  सौदा बन रही है। मालवांचल की लहसुन की मांग पूरे देश में होती है , ऐसे में चाइना की लहसुन स्थानीय मंडियों में बिकने से  किसानों को वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है ।इसके अलावा मालवा- निमाड़ में जंगली सूअर एवं घोड़ा  रोज से खेती के साथ मनुष्य को भी जान माल का खतरा बना हुआ है। जंगली सूअर एवं घोड़ा  रोज  किसानों की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पिछले साल भी घोड़ा  रोज और  जंगली सुअरों की समस्या को लेकर  विरोध प्रदर्शन किया गया था । एक  साल बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा कोई ठोस प्रबंधन नहीं किए गए, जिससे  किसानों में बहुत आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि  इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए और चाइना की लहसुन की बिक्री बंद की जाए , अन्यथा संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी ।

 प्रदर्शन में सर्व श्री बलदेव सरपंच, सतीश पटेल, ओम प्रकाश दयाल, प्रवीण ठाकुर,अर्जुन सांखला, गोकुल गहलोत हरिओम सोलंकी,अंकित पटेल, देवकरण मकवाना ,गिरीश पटेल ,पवन पटेल, अंकित कचहरी वाला,राहुल चौधरी,राहुल पवार,मनोज चौधरी , विकास सोलंकी , गौरव पटेल,राहुल पटेल, शैलू  पटेल, दीपू पटेल ,सुमित पटेल,कृष्णा पटेल राजकुमार , सुदामा पटेल, सुमित सेठ , अमित चौधरी ,नीलेश पटेल, सचिन पटेल शुभम पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com