Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उर्वरक की उपलब्धता व उर्वरक विक्रय की दर प्रदर्शित करें

21 दिसम्बर 2022, हरदा: उर्वरक की उपलब्धता व उर्वरक विक्रय की दर प्रदर्शित करें – अपर मुख्य सचिव कृषि विभाग श्री अशोक वर्णवाल ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये हैं  कि उर्वरक का अधिकतम खुदरा मूल्य जो बेग पर अंकित होता है, उससे अधिक दर पर कोई विक्रेता उर्वरक न बेचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

श्री वर्णवाल ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर उर्वरक उपलब्धता प्रदर्शित की जानी चाहिए ,ताकि किसानों को मालूम रहे कि कितना उर्वरक उपलब्ध है। श्री वर्णवाल ने निर्देश दिये हैं  कि बेग पर अंकित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय किये जाने पर संबंधित विक्रेता के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्यवाही की जाए।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें