Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर में स्व-सहायता समूह के उत्पादों के विपणन पर चर्चा बैठक संपन्न

08 मई 2024, जबलपुर: जबलपुर में स्व-सहायता समूह के उत्पादों के विपणन पर चर्चा बैठक संपन्न – मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित कुंडम विकासखंड के ग्राम चौरई के  ‘संपूर्ण मिलेट्स निर्माता सहेली संकुल स्तरीय संगठन ‘ की सदस्यों एवं सांची पार्लर संचालकों के बीच समूह के उत्पादों के विपणन की रणनीति पर चर्चा करने मंगलवार को जबलपुर दुग्ध संघ कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ की श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आजीविका मिशन के सदस्यों को दुग्ध उत्पादक बनाने, अधिक लाभ अर्जित करने सांची पार्लरों से कोदो, कुटकी के विक्रय एवं उनका प्रचार-प्रसार करने तथा दीदी कैफे में सांची के दुग्ध उत्पादों का विक्रय करने के लिए विपणन कार्य योजना तैयार करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ द्वारा दिये गये।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जबलपुर दुग्ध संघ श्री डी पी सिंह, प्रबंधक विपणन श्री चंद्रभान मरावी, प्रबंधक क्षेत्र संचालक श्री कमल यादव, प्रबंधक संयंत्र श्री आनंद चौकसे, प्रबंधक गुण नियंत्रक स्नेहलता वर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक श्री अखिल शुक्ला, विकासखण्ड प्रबंधक कुण्डम श्री राकेश जाट एवं सहायक विकासखण्ड प्रबंधक श्री नागेन्द्र वर्मा उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com