राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर में दलहन मिशन की समीक्षा को पहुंचे निदेशक, मसूर-चना फसलों का किया अवलोकन

20 फरवरी 2026, जबलपुर: जबलपुर में दलहन मिशन की समीक्षा को पहुंचे निदेशक, मसूर-चना फसलों का किया अवलोकन – भारत सरकार के दलहन विकास निदेशालय के निदेशक डॉ महेश कुमार ने आज विकासखण्ड जबलपुर के ग्राम दियाखेड़ा, सिवनी टोला, लम्हेटी एवं भड़पुरा का भ्रमण कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (दलहन) के अंतर्गत लगाए गए मसूर प्रदर्शनों और चना मिनिकिट का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने कृषक सतेन्द्र पटेल, प्रदीप पटेल एवं चतुरसिंह के खेतों में पहुँचकर मसूर एवं चना फसल की स्थिति देखी फसलों की वर्तमान अवस्था को देखते हुए कृषकों को सामयिक तकनीकी सलाह दी। दलहन विकास मिशन के निदेशक ने किसानों को दलहन फसलों का रकबा बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया, ताकि मृदा स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने समन्वित कृषि प्रणाली अपनाने पर भी जोर दिया।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सहायक संचालक रवि आम्रवंशी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी  प्रतिभा गौर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रश्मि परसाई, कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती चित्ररेखा वाहने, सुश्री प्रभा सूर्यवंशी एवं जागृति साहू भी इस मौके पर उपस्थित रहे। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements