Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी: खरीदी केंद्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश

27 मई 2026, डिंडोरी: डिंडोरी: खरीदी केंद्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश – कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित उपार्जन कार्यों की निगरानी के दौरान अमानक मसूर खरीदी का मामला सामने आया है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी डिंडोरी श्री आकाश तुरकर द्वारा 19 मई 2026 को बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बी-पेक्स डिंडोरी के अंतर्गत संचालित चना एवं मसूर उपार्जन केंद्र, एमपीडब्ल्यूएलसी गोदाम निगवानी की जांच की गई।

जांच के दौरान खरीदी केंद्र प्रभारी एवं प्रबंधक श्री रघुवर सिंह गौतम की उपस्थिति में पंचों के समक्ष जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया। जांच में पाया गया कि कृषक धन सिंह द्वारा लाए गए 17 बोरी मसूर को बिना छन्ना-पंखा एवं साफ-सफाई किए शासकीय बारदानों में भरकर खरीदी की गई। इसके अतिरिक्त गोदाम क्रमांक-19 के बाहर रखी गई 250 बोरियों में लगभग 125 क्विंटल तथा गोदाम क्रमांक-18 में रखी गई 1200 बोरियों में लगभग 600 क्विंटल मसूर अमानक स्तर का पाया गया। इस प्रकार कुल 1450 बोरियों में 725 क्विंटल मसूर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।  

जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्री रघुवर सिंह गौतम को  कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। प्रस्तुत लिखित जवाब में श्री गौतम ने स्वीकार किया कि धन सिंह निवासी मडियारास द्वारा लाए गए मसूर को बिना छन्ना, पंखा एवं साफ-सफाई के शासकीय बारदानों में भरा गया था। साथ ही जांच में संबंधित मसूर में तेवड़ा, कचरा तथा सिकुड़े हुए दाने पाए जाने की बात भी स्वीकार की गई। इसके अलावा गोदाम क्रमांक-18 में रखे गए मसूर के संबंध में भी उत्तर में उल्लेख किया गया कि बारिश के कारण मसूर में नमी की मात्रा बढ़ गई थी तथा उसे दोबारा सुखाकर एवं छंटाई कर एफएक्यू गुणवत्ता में परिवर्तित करने की बात कही गई। इसे आरोपों की परोक्ष स्वीकारोक्ति माना गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जांच प्रतिवेदन एवं प्रस्तुत जवाब के सूक्ष्म परीक्षण के बाद यह पाया गया कि खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा शासन स्तर से जारी उपार्जन नीति की कंडिका 7, 8.7 एवं 10(3)(5), 10(3)(7) का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है। मामले में दोषी पाए जाने पर सहायक आयुक्त सहकारिता जिला डिंडोरी को निर्देशित किया गया है कि बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बी-पेक्स डिंडोरी के प्रबंधक एवं खरीदी केंद्र प्रभारी श्री रघुवर सिंह गौतम के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराते हुए उसकी प्रति संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture