राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास: उन्नत पशुपालन तकनीकों के अध्ययन हेतु 50 किसान गुजरात रवाना

04 जून 2026, देवास: देवास: उन्नत पशुपालन तकनीकों के अध्ययन हेतु 50 किसान गुजरात रवाना –  इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित इंदौर द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के ज्ञानवर्धन एवं उन्नत पशुपालन तकनीकों के अध्ययन के उद्देश्य से देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील की विभिन्न दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के 50 किसानों को 08 दिवसीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात के लिए रवाना किया गया।

टोंकखुर्द में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री जयदयाल सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर कृषक दल को रवाना किया तथा सभी किसानों को सफल, सुरक्षित एवं ज्ञानवर्धक यात्रा के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण किसानों को आधुनिक दुग्ध उत्पादन, वैज्ञानिक पशुपालन, सहकारी प्रबंधन एवं नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा, जिसका लाभ क्षेत्र के दुग्ध व्यवसाय एवं किसानों की आय वृद्धि में मिलेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री प्रवीण गलोदिया, श्री अभय सोलंकी, श्री हेमराज चौधरी, श्री बिजेश मथानिया, श्री सुनील गलोदिया सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements