Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में 151 करोड़ के विकास कार्य शुरू हुए: मुख्यमंत्री ने दिया बहनों को राखी का तोहफा

05 अगस्त 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में 151 करोड़ के विकास कार्य शुरू हुए: मुख्यमंत्री ने दिया बहनों को राखी का तोहफा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के अवसर पर नरसिंहपुर के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बहनों से मिले स्नेह से अभिभूत हुए।

लाड़ली बहना योजना के तहत आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 1250 रुपये की राशि प्रदान कर रही है, जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। इस रक्षाबंधन पर 10 तारीख को योजना की राशि के साथ 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे, जो 1.29 करोड़ बहनों के बैंक खातों में अंतरित किए जाएंगे।

151.13 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 151.13 करोड़ रुपये की लागत से 12 निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को लाड़ली बहनों ने वृहद राखी भेंट की और उनकी कलाई पर राखी बांधी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

योजनाएं बंद नहीं होंगी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की सभी कल्याणकारी योजनाएं निरंतर चलती रहेंगी और कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के हर जिले में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खोले गए हैं और किसानों को केंद्र और राज्य सरकार से आर्थिक सहायता मिल रही है। युवाओं के लिए सीखो-कमाओ योजना में इंटर्नशिप के अवसर भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को केन्द्र सरकार 6 हजार रुपये तथा राज्य सरकार भी 6 हजार रुपये दे रही है, जिससे किसान खाद- बीज, बिजली, पानी आदि की पूर्ति कर सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दुग्ध उत्पादक किसानों को बोनस राशि

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गेहूं और धान के बोनस की तरह अब दुग्ध उत्पादक किसानों को भी बोनस राशि दी जाएगी। नरसिंहपुर कृषि उपज मंडी के उन्नयन के लिए आवश्यक लागत स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने गाडरवारा विधानसभा के सांईखेड़ा विकासखंड के ग्राम रम्पुरा में अतिवर्षा से मकान ढहने से मृत व्यक्तियों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com