राज्य कृषि समाचार (State News)

विकसित कृषि संकल्प अभियान समाप्त, पर किसानों से संवाद रहेगा अनवरत

14 जून 2025, भोपाल: विकसित कृषि संकल्प अभियान समाप्त, पर किसानों से संवाद रहेगा अनवरत – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के 15वें एवं अंतिम दिन गुजरात के बारडोली में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाप्त होने के बाद भी किसानों से संवाद जारी रहेगा। अभियान के तहत 55,000 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से 1 लाख से ज्यादा गांवों में करीब 1.12 करोड़ किसानों से संपर्क किया गया।

श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘लैब टू लैंड’ विजन को आगे बढ़ाने हेतु 2,170 वैज्ञानिक टीमों द्वारा गांवों में जाकर किसानों को शोध आधारित जानकारी दी गई। उर्वरक, कीटनाशक, जलवायु आधारित सलाह एवं उन्नत बीजों की जानकारी दी गई और किसानों की समस्याओं के आधार पर शोध की दिशा तय की गई। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक कृषि-एक टीम’ की भावना से यह प्रयास जारी रहेगा।

इधर बिहार में समापन कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा मेडिकल कॉलेज में हुआ, जिसमें श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री, बिहार सरकार; श्री हरी सहनी, माननीय मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार; डॉ. विनय कुमार चौधरी, माननीय विधायक, बेनीपुर विधानसभा; तथा श्री राम चंद्र प्रसाद, माननीय विधायक, हयाघाट विधानसभा की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री धनंजय पति त्रिपाठी, निदेशक, बामेती; डॉ. डी. वी. सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, अटारी, पटना; डॉ. मयंक राय, निदेशक (प्रसार), राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा भी कार्यक्रम में मौजूद थे |

वहीं, ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के बिहार एवं झारखंड के नोडल अधिकारी एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास अपने बहुविषयक टीम, जिसमें डॉ. कमल शर्मा, संजीव कुमार, डॉ. उज्ज्वल कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. आरती कुमारी अन्य तकनीकी कर्मचारी थे, के साथ प्रखंड कृषि कार्यलय, नौबतपुर में किसानों के साथ संवाद किया | डॉ. दास ने बताया कि अधिक आय के लिए सामूहिक प्रयासों और वैज्ञानिक ज्ञान पर आधारित कृषि की आवश्यकता है। उन्नत तकनीकों को अपनाने और अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक संस्थाओं, कृषि विज्ञान केंद्रों और लाइन विभागों के साथ निरंतर संपर्क आवश्यक है। किसानों ने फसल उत्पादन में मनरेगा के मजदूरों के उपयोग हेतु नीति बनाने का सुझाव दिया। अधिकांश किसानों ने समय पर उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता की मांग की।

बिहार एवं झारखंड में अभियान की सफलता कार्यरत में कृषि विज्ञान केन्द्रों, राज्य एवं केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसंधान संस्थानों एवं केंद्रों तथा राज्य सरकारों के कृषि विभाग की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन सभी संस्थानों ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से किसानों तक आधुनिक एवं व्यवहारिक कृषि तकनीकों को पहुँचाने और जनजागरूकता बढ़ाने में विशेष योगदान दिया। इनकी सक्रिय सहभागिता ने अभियान को निचले स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में सहायक भूमिका निभाई। इस अभियान के माध्यम से किसानों को पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीकों का समन्वय करने की प्रेरणा मिली है, जिससे कृषि को न केवल अधिक लाभकारी बल्कि पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ भी बनाया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार एवं झारखंड में संचालित इस अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों का समन्वय अटारी, जोन-IV, पटना एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सभी सहयोगी संस्थान सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राज्य सरकार का कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय, इफको, आत्मा एवं अन्य संबंधित विभाग के लोग आ रहे हैं I ग्रामीण स्तर पर स्थानीय प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में सहयोग कर रहे हैं I

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement