राज्य कृषि समाचार (State News)

उप संचालक कृषि ने माधव कृषि फार्म का किया भ्रमण

13 नवंबर 2025, उज्जैन: उप संचालक कृषि ने माधव कृषि फार्म का किया भ्रमण – कलेक्टर श्री  रोशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार उपसंचालक कृषि श्री तोमर द्वारा माधव कृषि फार्म, घिनोदा का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान जैविक खेती के अंतर्गत पोषण वाटिका जिसमें हल्दी और अरहर का इंटरक्रॉपिंग की गयी। साथ ही धनिया, सौंफ,औषधि पौधों में अश्वगंधा  आदि लगाया गया।

 निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि कीटों का नियंत्रण करने के लिए जीवामृत बीज अमृत तैयार कर उपयोग किया जाता है। इनके द्वारा गौशाला में 10 गीर गायों को रखा गया है जिसमें उन्हें जैविक चारा खिलाया जा रहा है।गीर गायों के दूध से घी का निर्माण किया जा रहा है जिसकी मार्केट वैल्यू ₹2200 प्रति किलोग्राम है।      

 निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जैविक खपली गेहूं का उत्पादन किया जा रहा है जिसकी मार्केट वैल्यू ₹10,000 प्रति क्विंटल है। फार्म के उत्पादों का वैल्यू एडिशन कर मार्केट में विक्रय किया जा रहा है। जैसे कि उड़द की दाल, धनिया का पाउडर, मेथी का पाउडर, मसूर की दाल शंकर चने के दाने  आदि के साथ ही जैविक पशुदाना का उत्पादन भी किया जा रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements