राज्य कृषि समाचार (State News)

उप संचालक कृषि ने बीज कंपनी का किया निरीक्षण

07 अक्टूबर 2025, सीहोर: उप संचालक कृषि ने बीज कंपनी का किया निरीक्षण – किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने आष्टा स्थित सोना सीड कंपनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंपनी में  गेहूं , चना और मसूर के बीजों के उत्पादन कार्यों की जानकारी ली और संपूर्ण प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बीज उत्पादन एवं प्रसंस्करण कार्य को निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मानकों के अनुरूप पैकिंग करने तथा भंडारण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंपनी के उत्पाद रजिस्टर, प्लांट रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों एवं जानकारी का भी परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीज किसानों तक पहुँचाना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे उनकी उपज और आय दोनों में वृद्धि हो सके।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement