Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आवेदन की जांच में अनावश्यक विलंब पर पटवारी निलंबित

01 जनवरी 2025, बैतूल: आवेदन की जांच में अनावश्यक विलंब पर पटवारी निलंबित – कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आमजनों से प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया।  

जनसुनवाई में आठनेर के ग्राम धनोरी निवासी श्री भीमा बारस्कर ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें पहले पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नियमित प्राप्त होती थी, लेकिन विगत 2 वर्षों से उन्हें  योजना के तहत राशि प्राप्त नहीं हो रही है।

जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने आवेदक के आवेदन की जांच में अनावश्यक विलंब करने पर संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही तहसीलदार आठनेर को त्वरित रूप से प्रकरण का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com