Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी के उप संचालक कृषि एवं वैज्ञानिक ने किया मक्का फसल का निरीक्षण

10 सितम्बर 2024, सिवनी: सिवनी के उप संचालक कृषि एवं वैज्ञानिक ने किया मक्का फसल का निरीक्षण – उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने  बताया कि कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार केवलारी विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम कुचीवाड़ा, पलारी, पिपरिया, नागाबाबा घंसौर, मैना पिपरिया के कृषकों द्वारा की जा रही शिकायत कि अधिक वर्षा से मक्का फसल प्रभावित हुई है।

उक्त शिकायत को दृष्टिगत रखते  हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. निखिल सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी केवलारी एवं बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि श्री विश्वास कुमार एवं श्री राहुल  राहंगडाले  तथा सहयोगी स्टाफ के द्वारा उक्त ग्रामों के मक्का खेतों का निरीक्षण उक्त ग्रामों के कृषकों की उपस्थिति में किया गया।

श्री नाथ ने  बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ऐसे खेत जहां जलभराव की स्थिति निर्मित हुई है, उन खेतों में मक्का फसल की बढ़वार प्रभावित हुई है। कृषकों को निरीक्षण दल द्वारा सलाह दी गई है कि वे फसल अत्यधिक प्रभावित होने की स्थिति में अपने संबंधित तहसील कार्यालय में सूचना अथवा आवेदन कर सकते हैं।   

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com