Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विभागीय अधिकारी कृषि बजट घोषणाओं पर विशेष ध्यान दें- आयुक्त कृषि

कृषि अधिकारियों के साथ वीडियो कॅान्फ्रेंस

6 मई 2022, जयपुर । विभागीय अधिकारी कृषि बजट घोषणाओं पर विशेष ध्यान दें- आयुक्त कृषि – कृषि विभाग के आयुक्त श्री काना राम ने निर्देश दिए कि राज्य में पहली बार किसानों के हितार्थ अलग से कृषि बजट बनाया गया है, इसलिए विभागीय अधिकारी कृषि बजट घोषणाओं पर विशेष ध्यान दें। श्री काना राम पंत कृषि भवन में राज्य के जिला कृषि अधिकारियों के साथ वीडियो कॅान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

कृषि आयुक्त ने खरीफ वर्ष 2022 के लिए आवश्यक बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसानो के लिए खाद्य, बीज एवं कीटनाशकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जायें ताकि किसान लाभान्वित हो सकें। उन्होने जिला कृषि अधिकारियों से वर्ष 2021-22 की विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा के साथ वर्ष 2022-23 की योजनाओं की कार्यान्वयन की तैयारियों की जानकारी भी ली। उन्होने निर्देश दिए कि कृषि आदानों का उचित उपयोग हो तथा इसकी मांग भी जरूरत के हिसाब से भेजी जाये ताकि किसानो की कृषि संबंधी जरूरतें समय पर पूरी हो सकें। कृषि आयुक्त ने निर्देश दिए कि किसानों के लाभ की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार हो ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। 

समीक्षा बैठक में राज्य स्तर के योजना प्रभारी व अतिरिक्त निदेशक (कृषि आदान) श्री यशपाल महावत, अतिरिक्त निदेशक (कृषि विस्तार) श्री विजय कुमार पांडेय एवं  वित्तीय सलाहकार, कृषि श्री सिरमौर मीना उपस्थित थे। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: भागीरथ कहे जाने वाले मनोहर लाल अब बने आईटी गुरु

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें