राज्य कृषि समाचार (State News)

बरगी नहरों से रबी फसलों की सिंचाई के लिए जल लेने का मांग पत्र आमंत्रित

21 सितम्बर 2024, नरसिंहपुर: बरगी नहरों से रबी फसलों की सिंचाई के लिए जल लेने का मांग पत्र आमंत्रित – कार्यपालन यंत्री रानी अवंती बाई लोधी सागर डिस्नेट संभाग नरसिंहपुर द्वारा बरगी नहरों से रबी फसलों की सिंचाई के लिए जल लेने का मांग पत्र आमंत्रित किया है।

वर्ष 2023- 24 की रबी फसलों की बरगी नहर की आरडी 81.30 से 130.670 किमी तक वितरण प्रणालियों से सिंचाई के लिए जल लेने केसली माइनर, सिवनी डिस्ट्रीब्यूटरी , मातनपुर माइनर, भदगवां शाखा नहर, अंडिया डिस्ट्रीब्यूटरी, सुरगी डिस्ट्रीब्यूटरी, कंदेली डिस्ट्रीब्यूटरी , रहली डिस्ट्रीब्यूटरी एवं मुख्य नहर 102 से 130.670 किमी के बीच डायरेक्ट माइनरों से लगभग 186 ग्रामों के किसानों से 31 मार्च 2025 के पूर्व तक तक मांग पत्र एवं अनुबंध प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, ताकि नहरों से रबी फसलों के लिए निर्धारित तिथि से जल प्रवाह किया जा सके। इन ग्रामों में लगभग 31 हजार हेक्टेयर रकबे में रबी फसलों की सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री रानी अवंती बाई लोधी सागर डिस्नेट संभाग नरसिंहपुर श्री केएस ठाकुर ने दी है।

इस सिलसिले में कार्यपालन यंत्री ने संबंधित ग्रामों के किसानों से आग्रह किया है कि वे जल उपभोक्ता संथा कुटरी, इमलिया, वेदू, गुंदरई, बम्हनी, मगरधा, बेलखेड़ा, तिंदनी, ठेमी, बौछार, मचवारा, करकबेल, धमना, मैनावारी, नवलगांव, नंदवारा, झगरहाई, सूरजगांव, लुरहेटा, बरखेड़ा, निवारी, खुरपा, समनापुर (प्रस्तावित) एवं गोवरगांव के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी रानी अवंती बाई लोधी सागर नहर उप संभाग क्रमांक एक नरसिंहपुर, क्रमांक एक पाला, वितरण अनुविभाग करकबेल/ बरहेटा को 31 मार्च 2025 के पूर्व तक मांग पत्र एवं अनुबंध पत्र प्रस्तुत करें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement