Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कल तड़के महाकाल मंदिर में दीपावली, शाम को घरों में होगी सुख समृद्धि की प्रार्थना

30 अक्टूबर 2024, उज्जैन: कल तड़के महाकाल मंदिर में दीपावली, शाम को घरों में होगी सुख समृद्धि की प्रार्थना – शहर में कल 31 अक्टूबर को दीपावली उत्साह  और उमंग के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर जहां आज सुबह से भी बाजारों से खरीदी होने का सिलसिला जारी रहा तो वहीं कल सबसे पहले महाकाल मंदिर में दीपावली मनाई जाएगी।

पुजारियों के अनुसार केसर चंदन के उबटन राजाधिराज को लगाया जाएगा और फिर गरम पानी से स्नान होगा। इसके साथ ही अन्नकूट लगाकर फूलझड़ी से आरती होगी। शाम के समय शुभ लाभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं द्वारा घरों में माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की जाएगी। महाकाल मंदिर  में ग्वालियर पंचांग के अनुसार पर्व मनाए जाते हैं। देश में सबसे पहले 31 अक्टूबर को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन पंडे, पुजारी परिवार की महिलाएं महाकाल को उबटन लगाएंगी। गर्भगृह में अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। शाम को कोटितीर्थ कुंड में दीप मालिकाएं सजाई जाएंगी। इस दिन महाकाल का अद्भुत श्रृंगार होता है।

दीपोत्सव पर जगमग है महाकाल का आंगन

दीपोत्सव के अवसर  पर महाकाल का आंगन जगमग है तो वहीं दूसरी ओर दीपावली का उत्साह भी शहर के नागरिकों में दिखाई दे रहा है। महाकाल मंदिर में रंग बिरंगी लाइट रोशनी को आच्छादित कर रही है तो वहीं घरों पर भी लोगों ने रोशनी की है। शाम होते ही घरों के आंगन रोशनी से दमक उठते है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कब है गोवर्धन पूजा और भाई दूज

दो दिन प्रतिपदा होने पर अमावस्या और प्रदोष युक्त प्रतिपदा होने पर सुबह की प्रतिपदा में गोवर्धन पूजन श्रेष्ठ माना गया है। इस बार यह 1 नवंबर को है।  यम द्वितीया मध्याह्न व्यापिनी ही लेना चाहिए। मध्याह्न काल में प्राप्त द्वितीया पर यह पर्व मनाया जाना चाहिए। इस वर्ष यह स्थिति 3 नवंबर को बन रही है, इसलिए 3 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com