राज्य कृषि समाचार (State News)

दमोह कलेक्टर ने की खाद-बीज एवं ए.पी.सी. विभागों की समीक्षा

14 जून 2024, दमोह: दमोह कलेक्टर ने की खाद-बीज एवं ए.पी.सी. विभागों की समीक्षा – कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खाद बीज एवं ए.पी.सी.से संबंधित विभागों की समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा उर्वरक डी.ए.पी. के विकल्पों का प्रचार-प्रसार कर किसानों को इसके बारे में जागरूक किया जाये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री कोचर ने बैठक में कहा पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित की जाये ताकि किसानों को उर्वरक आसानी से प्राप्त हो सके। बैठक में सभी खाद-बीज एवं ए. पी.सी. से संबंधित विभाग उपस्थित रहे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements