Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन, मक्का, मूंगफली सहित अन्य फसलों को नुकसान

23 अक्टूबर 2024, भोपाल: सोयाबीन, मक्का, मूंगफली सहित अन्य फसलों को नुकसान – मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश के अंतिम दौर के बाद गुलाबी ठंड की दस्तक हो गई है। मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है और सुबह घने कोहरे का असर दिखाई दे रहा है।

अधिकांश शहरों में सुबह 6 बजे से 9 तक कोहरा छाया रहा। कहीं-कहीं कोहरा इतना अधिक था कि कुछ दूर की वस्तु भी स्पष्ट नजर नहीं आ रही थी। वाहन चालक दिन में भी लाइट का उपयोग करके निकले। देवास मुख्यालय पर भी कोहरे का असर रहा। हालांकि शहर की अपेक्षा बाहरी क्षेत्रों में कोहरा ज्यादा घना था। सुबह करीब 8 बजे भोपाल बाईपास, भोपाल रोड पर घने कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही। इसी दौरान शहर में धूप खिल चुकी थी।

इस बार प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि हुई है। इससे जलाशय लबालब हो गई। कई बांधों से चादर चल रही है। रबी की फसल के लिए किसानों के पास पर्याप्त पानी है। अतिवृष्टि से किसानों की सोयाबीन, मक्का, मूंगफली सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।
कई क्षेत्रों में बेमौसम बारिश से किसानों की सोयाबीन की फसल जलमग्न हो गई थी। इससे भी किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके बावजूद खेतों से अब तक नमी नहीं गई। इससे किसान खेतों की हंकाई नहीं कर पा रहे है। कुछ जिलों में इस बार किसानों ने ऊटी लहसुन की बुआई की है। लगातार वर्षा के बीच किसानों ने लहसुन की बुआई तो कर दी, लेकिन फसलें बराबर चल नहीं रही है। वर्षा के कारण लहसुन की बीमारी आ रही है। इससे किसान कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com