State News (राज्य कृषि समाचार)

चक्रवातीय परिसंचरण से प्रदेश में वर्षा का दौर जारी

Share

14 दिसम्बर 2020, इंदौर। क्रवातीय परिसंचरण से प्रदेश में वर्षा का दौर जारी प्रदेश में मौसम परिवर्तन के कारण वर्षा का दौर जारी है l मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में ‘पश्चिमी विक्षोभ’ उत्तरी पाकिस्तान-पंजाब क्षेत्र में एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से 1.5 किमी व 2.1 किमी की ऊँचाई के मध्य सक्रिय है, वहीं अरब सागर में समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई तक सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से एक ट्रफ लाइन दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक गुजर रही है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी अन्य चक्रवातीय परिसंचरण अभी भी सक्रिय है। इसी कारण यह वर्षा हो रही है l मौसम विभाग ने आज दोपहर पश्चात विदिशा ,रायसेन , सागर और बालाघाट में सम्भावना जताई है l मौसम विभाग द्वारा आज प्रातः 8 :30 बजे तक हुई वर्षा के दर्ज आंकड़े जारी किए हैं , जिसके अनुसार प्रदेश में निम्नानुसार वर्षा मिमी में दर्ज की गई –

पश्चिमी मध्य प्रदेश –

राजगढ़ (खिलचीपुर – 12.4, सिटी – 5.0), बैतूल (मुलताई & भीमपुर – 5.0, आठनेर – 4.0, शाहपुर – 3.0, प्रभातपट्टन – 2.4, भैंसदेही & घोड़ाडोंगरी – 2.0, सिटी – 1.2), देवास (सोनकच्छ – 4.0, सतवास – 1.0, कन्नौद & खातेगांव – 1.0), हरदा (खिरकिया – 2.2, सिटी – 2.1, टिमरनी – 2.0), विदिशा (सिटी – 2.0, नटेरन – 1.0), बुरहानपुर (नेपानगर – 2.0, सिटी – 0.4), बड़वानी (निवाली – 2.0), रतलाम (बाजना – 2.0), होशंगाबाद (सिटी – 1.8, बनखेड़ी – 1.6, सोहागपुर – 1.2, डोलरिया – 1.1, बाबई & सिवनी-मालवा – 1.0), भोपाल (कोलार – 1.8, बैरागढ़ – 0.8, सिटी – trace), सीहोर (रेहटी – 1.2, नसरुल्लागंज – 1.0), रायसेन (गैरतगंज – 1.2, सिटी – 1.0, बरेली & उदयपुरा – 1.0)और खण्डवा में (खालवा – 1.0) मिमी वर्षा दर्ज की गई l

पूर्वी मध्य प्रदेश –

मंडला (सिटी – 6.0, मटियारी & घुघरी – 2.0), छिंदवाड़ा (अमरवाड़ा – 3.2, तमिया – 3.0, परासिया & उमरेठ – 2.2, मोहखेड़ & जुन्नारदेव – 0.6, सिटी & सौसर – 0.1), बालाघाट (वारासिवनी – 3.2, सिटी – 2.0, मलाजखंड – 0.9), डिंडोरी (सिटी – 3.0, अमरपुर – 2.0), सिवनी (छपारा – 2.3, घनसौर – 2.0, धनौरा – 1.4), नरसिंहपुर (सिटी & गाड़रवारा – 1.0, तेंदूखेड़ा & गोटेगांव – 1.0), दमोह (सिटी – 1.0), उमरिया (सिटी – 0.6, मानपुर – 0.4), जबलपुर (सिटी – 0.2), सिंगरौली (देवसर – 0.2), सागर में (सिटी – 0.1) और बांधवगढ़ में (0 .6 ) मिमी वर्षा दर्ज की गई l

महत्वपूर्ण खबर : एग्रोकेमिकल्स उद्योग सस्टैनबलिटी के मूल सिद्धांतों के साथ नए उत्पाद विकसित करे : श्री गौड़ा

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *