Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सबको साख – सबका विकास कार्यक्रम 22 सितंबर को

18 सितंबर 2020, इंदौर। सबको साख – सबका विकास कार्यक्रम 22 सितंबर को – गरीब कल्याण सप्ताह के अन्तर्गत आगामी 22 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ‘सबको साख – सबका विकास’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण करेंगे .इसके अलावा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने के लिए सहकारी बैंकों के सुदृढीकरण के लिए 800 करोड़ रूपये की राशि भी प्रदाय करेंगे .इस कार्यक्रम से किसानों को जोड़ने के लिए सहकारिता विभाग के द्वारा लिंक जारी कर ऑनलाईन पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। जिस पर पात्र किसान स्वयं अपने मोबाईल से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर : राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित

इस संबंध में उपायुक्त सहकारिता श्री मदन गजभिए और इंदौर को-ऑपरेटिव बैंक के सीईओ श्री एस.के खरे ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक के ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत समस्त 19 शाखाओं एवं बैंक से सम्बद्ध 120 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में पंजीयन की कार्यवाही प्रारंभ हो गया है. अभी तक लगभग आठ हजार किसानों का पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन हो चुका है। ज्ञातव्य है कि इन्दौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक के द्वारा जिले के लगभग 65 हजार किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण प्रदाय किया गया है। ऐसे कृषक, जिन्होंने शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण का एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त हुआ है, उनसे पंजीयन करने की अपील की गई है।यही नहीं दुग्ध पशु पालकों को कार्यशील पूंजी हेतु एवं मत्स्य पालकों , जिन्होंने इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक से शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लिया गया है, उन्हें भी इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile