राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास सीजन का मुर्हूत शुक्रवार को

27 अगस्त 2020, खरगोन। कपास सीजन का मुर्हूत शुक्रवार को – इस वर्ष कपास सीजन का मुर्हूत कपास मंडी में शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा। मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि वर्तमान में कपास की आवक प्रारंभ नहीं हुई है, लेकिन सोलह श्राद्ध के बाद मुर्हूत नहीं होने से शुक्रवार को ही कपास सीजन का मुर्हूत किया जा रहा है। कपास सीजन का मुर्हूत क्षेत्रीय सांसद श्री गजेंद्र पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक श्री रवि जोशी द्वारा किया जाएगा। मुर्हूत के पश्चात शुक्रवार को ही मंडी पुनः बंद कर दी जाएगी। कपास की आवक प्रारंभ होती ही कपास मंडी प्रारंभ की जाएगी। मंडी सचिव किरार ने समस्त किसानों से आग्रह किया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए एक वाहन के साथ वाहन चालक एवं एक व्यक्ति ही मंडी प्रांगण में कपास विक्रय के लिए लाएं।

अगली खबर यहाँ पढ़ें : कपास में गुलाबी इल्ली की समस्या पर शुरू से ध्यान देने की जरूरत

Advertisements
Advertisement
Advertisement