राज्य कृषि समाचार (State News)

30 दिसंबर से सीसीआई द्वारा कपास खरीदी रहेगी बंद

30 दिसंबर 2025, खरगोन30 दिसंबर से सीसीआई द्वारा कपास खरीदी रहेगी बंद – कृषि उपज मंडी समिति, खरगोन ने समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया है कि सी.सी.आई. द्वारा अवगत कराया है कि किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग में दी गई मात्रा से अधिक मात्रा में कपास विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में लाने के कारण जिनिंग फैक्ट्रियों में सी.सी.आई. का कपास स्टॉक उनकी जिनिंग क्षमता से बहुत अधिक हो गया है एवं कपास प्रसंस्करण में परेशानी हो रही है, जिसके कारण जिले की कृषि उपज मंडी समितियों में  30 दिसंबर 2025 से आगामी सूचना तक सी.सी.आई. की खरीदी बंद रहेगी।

जिन कृषक बंधुओं के स्लॉट बुक है, सी.सी.आई. द्वारा उनकी खरीदी कृषकों द्वारा की गई स्लॉट बुकिंग में दी गई मात्रा अनुसार ही होगी। खरीदी प्रारंभ होने की सूचना पृथक से दी जावेगी। अतः किसान बंधु अपनी कृषि उपज कपास जिले की कृषि उपज मंडी समितियों में दिनांक 30.12.2025 से आगामी सूचना तक सी.सी.आई. को कपास विक्रय हेतु नही लावे। जिले की मंडियों में व्यापारियों द्वारा की जा रही कपास की खरीदी पूर्ववत् चालू रहेगी।

इसी प्रकार कृषि उपज मंडी बड़वाह ने भी कृषकों को सूचित किया है कि दिनांक 30 दिसंबर 2025 से आगामी सूचना तक सीसीआई को कपास विक्रय हेतु कृषि उपज कपास कृषि उपज मंडी प्रांगण बड़वाह में नहीं लाएं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements