Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी जिले के किसानों के लिए कपास की एडवाइजरी जारी

20 मई 2024, बड़वानी: बड़वानी जिले के किसानों के लिए कपास की एडवाइजरी जारी  – कृषि विभाग बड़वानी द्वारा कपास बीज को लेकर किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों को कपास की बुआई 25 मई के पश्चात या तापमान कम होने पर करने की सलाह दी गई है।

वर्तमान में जिले में तापमान अधिक है एवं गर्म हवाएं चल रही है । ऐसी स्थिति में कपास बीज का अंकुरण एवं पौधों की बढवार पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है । किसान भाई कपास की बुआई 25 मई के पश्चात् या तापमान कम होने पर ही बुआई करें । कपास की बुआई जल्दी करने पर पिंक बॉलवर्म की संभावना अधिक रहती है ।

कपास बीज के कुल 146226 पैकेट उपलब्ध के विरूद्ध 57209 पैकेट बीज वितरण एवं 76237 पैकेट बीज शेष उपलब्ध है ।किसानों के द्वारा रासी  कंपनी का आरसीएच-659 किस्म की मांग है, जो 34720 पैकेट आए  हैं , 29504 पैकेट का वितरण एवं 5216 पैकेट उपलब्ध है, जो कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर वितरित किया जा रहा है । जिले में निजी बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर  अन्य किस्मों का कपास बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जो आरसीएच-659 एवं एनसीएच-866(आशा-1) किस्म के  समकक्ष है । अन्य किस्म भी आवश्यकतानुसार  क्रय कर बोने हेतु उपयोग करें। अतः किसानों से अपील है कि एक या दो कपास  किस्मों के अलावा अन्य किस्मों का कपास भी अपने खेतों में बुआई करें ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com