भोपाल कृषि प्रदर्शनी में कोरोमंडल ने की सहभागिता
15 फरवरी 2026, इंदौर: भोपाल कृषि प्रदर्शनी में कोरोमंडल ने की सहभागिता – विगत दिनों भोपाल में आयोजित प्रतिष्ठित कृषि प्रदर्शनी में कोरोमंडल इंटरनेशनल लि ने पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की। इस दो दिवसीय आयोजन में विधायक श्री भगवानदास सबनानी , उप संचालक कृषि श्री सुमन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कृषि विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

प्रदर्शनी में कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं टिकाऊ विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए, कोरोमंडल इंटरनेशनल लि का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक, व्यवहारिक एवं आधुनिक कृषि समाधानों से अवगत कराना रहा। कंपनी ने संतुलित पौध पोषण, सही उत्पाद चयन तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के महत्व पर विशेष बल दिया, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायता मिल सके। प्रदर्शनी के दौरान कंपनी के उन्नत उत्पाद ग्रो प्लस , ग्रो अल्फा तथा ग्रोमोर नैनो डीएपी को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। इन उत्पादों की विशेषताओं, उन्नत तकनीक, फसल-विशेष उपयोगिता एवं समय अनुसार प्रयोग विधि को सरल भाषा में समझाया गया। किसानों को बताया गया कि ये उत्पाद मिट्टी की सेहत को बनाए रखते हुए फसल की गुणवत्ता एवं उपज में उल्लेखनीय वृद्धि करने में सहायक हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी की बल्क उर्वरक उत्पाद श्रृंखला को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को विभिन्न फसलों की पोषण आवश्यकताओं, संतुलित उर्वरक उपयोग, लागत प्रबंधन तथा दीर्घकालिक मिट्टी स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में कंपनी की न्यूट्री कनेक्ट मोबाइल ऐप पहल भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस ऐप के माध्यम से उपलब्ध मृदा परीक्षण (सॉयल टेस्टिंग) सेवाओं की जानकारी देते हुए किसानों को डिजिटल तकनीक द्वारा मिट्टी की पोषक तत्व स्थिति का वैज्ञानिक विश्लेषण कर संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण एवं सतत कृषि को भी प्रोत्साहित करती है। प्रदर्शनी में कंपनी का आधुनिक एवं आकर्षक स्टॉल किसानों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में किसानों ने स्टॉल का भ्रमण किया और कंपनी के कृषि विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर आधुनिक खेती से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की।भोपाल प्रदर्शनी में कोरोमंडल इंटरनेशनल लि की सहभागिता किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

