Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी जिले में कोरोमंडल का फील्ड डे संपन्न

11 अक्टूबर 2024, इंदौर: शिवपुरी जिले में कोरोमंडल का फील्ड डे संपन्न – देश की प्रसिद्ध कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लि. द्वारा गत दिनों शिवपुरी जिले के ग्राम पहाड़ी बसाई में कृषक श्री महेश रावत के खेत में फील्ड डे का आयोजन किया गया , जिसमें कम्पनी के एमडीटीद्वय श्री गोपाल चतुर्वेदी और श्री आकाश कुमार शाक्य सहित करीब 15 किसान मौजूद थे।

एग्रोनॉमिस्ट श्री भास्कर तिवारी शिवपुरी ने बताया कि फील्ड डे के दौरान उपस्थित किसानों को नैनो डीएपी और नैनो ग्रोमोर प्लस की विशेषताओं और इससे होने वाले लाभों से अवगत कराया गया , साथ ही वर्तमान और आगामी फसल में सही समय और सही मात्रा में इनका उपयोग करने की सलाह दी गई। किसान, नैनो डीएपी और नैनो ग्रोमोर प्लस का टमाटर फसल में उपयोग से फसल की प्रगति से संतुष्ट दिखे। किसान श्री रावत ने बताया कि 3 बीघे में टमाटर लगाए हैं। नैनो डीएपी और नैनो ग्रोमोर प्लस के इस्तेमाल से फसल बहुत बढ़िया है। कोरोमंडल ने जैसा कहा था , वैसे ही परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

ग्रोमोर नैनो डीएपी के बारे में –  नैनो टेक्नोलॉजी अब उर्वरकों में भी आ गई है। कोरोमंडल इंटरनेशनल द्वारा विश्व के लिए भारत में निर्मित ग्रोमोर नैनो डीएपी अनाज, दाल, तिलहन वाली फसल, फल और सब्जियों के अलावा कंद एवं जड़ वाली सब्जियों की उपज और गुणवत्ता मानकों में सुधार करता है। पर्यावरण के लिए सुरक्षित यह उत्पाद इस्तेमाल करने और ले जाने में भी आसान है । यह पौधों की महत्वपूर्ण अवस्थाओं में फास्फोरस की उपयोग क्षमता बढ़ाता है, जिससे फसल की पैदावार बढ़ती है। यह पौधों की आंतरिक प्रणाली में नाइट्रोजन और फास्फोरस का तेज़ी से अवशोषण और आत्मसात करने की प्रक्रिया को बढ़ाता है। यह मिट्टी के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। इसमें फसलों के आधार पर परम्परागत डीएपी आधा बैग से लेकर एक बैग तक प्रतिस्थापित करने की क्षमता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपयोग की मात्रा – एक लीटर /एकड़ ( प्रत्येक 500 मिली लीटर के दो छिड़काव ) करना चाहिए। पहला छिड़काव फसल की बुआई /रोपाई के 25 -30 दिन बाद करें। दूसरा छिड़काव फूल खिलने से पहले की अवस्था में अर्थात फसल की बुआई /रोपाई के 45 -50 दिन बाद करना चाहिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com