Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जयपुर में यूरिया व उर्वरकों की सतत आपूर्ति सुनिश्चित, कृषि विभाग ने मॉनिटरिंग के लिए ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्त किए  

04 दिसंबर 2025, जयपुर: जयपुर में यूरिया व उर्वरकों की सतत आपूर्ति सुनिश्चित, कृषि विभाग ने मॉनिटरिंग के लिए ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्त किए  – राजस्थान के जयपुर जिले में यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। संयुक्त निदेशक, कृषि विस्तार, जयपुर कैलाशचन्द मीणा ने बताया कि उर्वरकों का वितरण कृषि पर्यवेक्षकों एवं सहायक कृषि अधिकारियों की देखरेख में टोकन जारी कर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में यूरिया वितरण के उचित प्रबंधन हेतु ब्लॉकवार कृषि अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो वितरण व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसमें राम कल्याण मीणा, सहायक निदेशक (मो. 9214704331) एवं सुमन यादव, कृषि अधिकारी (मो. 7014270538) उर्वरक प्रबंधन एवं वितरण की प्रभावी निगरानी कर रहे हैं।

किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे आवश्यकता अनुसार ही यूरिया खरीदें तथा अग्रिम भंडारण न करें क्योंकि जिले में यूरिया की लगातार एवं पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें