Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद, बीज की कालाबाजारी पर लगातार कार्यवाही करें

07 जनवरी 2023, धार: खाद, बीज की कालाबाजारी पर लगातार कार्यवाही करें – धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कल कृषि विज्ञान केंद्र धार में कृषि एवं सम्बन्द्व विभागों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें जिला पंचायत सीईओ केएल मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
 
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में निर्देश दिए कि नर्सरियों को बेहतर संधारित करें। विभागीय गतिविधियों से आगे बढ़कर सर्वांगीण विकास का कार्य करें। साथ ही फोरम का सही इस्तेमाल करें। दलहन व तिलहन फसलों को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि उद्यानिकी विभाग कुक्षी के इलाके में किसानों को मिर्ची की फसल के लिए और प्रमोट करें तथा स्टोरेज की भी व्यवस्था करें। इसके साथ ही जीवामृत पर फोकस रखें। जिले में वर्मी कम्पोस्ट तथा नाडेप के उपयोग के बारे ग्रामीणों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ग्रामों से कचरा संग्रह कर उससे खाद बनाई जा सके और आगामी रबी सीजन की तैयारियां अभी से करें। अधिकारी जिले में सरसो बेस्ड मधुमक्खी पालन पर भी ध्यान देवें। मार्केटिंग फैडरेशन को कोल्ड स्टोरेज के कार्य से जोड़ें। ड्रोन की सहायता से नैनो यूरिया के छिड़काव की ट्रेनिंग के लिए जगह चयनित करें। सभी अधिकारी कृषकों को नैनो यूरिया को इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही खाद, बीज की कालाबाजारी पर लगातार कार्यवाही करें।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (05 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile