राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में 100 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य प्रारंभ

27 अप्रैल 2022, बुरहानपुर । बुरहानपुर जिले में 100 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य प्रारंभ गत दिनों  जल अभिषेक अभियान के कार्यो के क्रियान्वयन का प्रदेश व्यापी शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह  चौहान द्वारा किए जाने के बाद  बुरहानपुर जिले में वृहद स्वरूप की गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी 100 जल संग्रहण संरचनाओं (अमृत सरोवरों )का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। जिनमें सृजित जल भंडारण क्षमता का उपयोग सिंचाई  मत्स्य पालन, सिंघाड़ा  उत्पादन एवं अन्य प्रयोजनों के लिए किया जाएगा।

जल संग्रहण संरचनाओं (अमृत सरोवरों ) का निर्माण महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत अनुमत्य होने के कारण मूल रूप से इस योजना से ही किया जायेगा, परन्तु सामग्री एवं मशीनों के उपयोग हेतु वित्तीय नियोजन के लिये 15 वे वित्त आयोग की राशि, कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी , सांसद/विधायक निधि इत्यादि से अभिसरण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनभागीदारी हेतु जल भंडारण क्षमता सृजित होने पर लाभ प्राप्त करने वाले ग्रामीणों का योगदान भी लिया जा रहा है।

बुरहानपुर जिले की जनपद पंचायत बुरहानपुर में 830.57 लाख रू. की लागत के 49 अमृत सरोवरो तथा जनपद पंचायत खकनार में 723.60 लाख रू. की लागत के 51 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।जनपद पंचायत बुरहानपुर की ग्राम पंचायतें चिल्लारा, तारापाटी तथा जसौदी में प्रगतिरत अमृत सरोवरों के निर्माण कार्यो का निरीक्षण कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया द्वारा किया गया। इस दौरान संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव को प्रगतिरत कार्यो को गुणवत्तापूर्ण तरीके से 20 मई, 2022 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी  सेवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement