Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान कृषि विभाग द्वारा फार्म पौण्ड, डिग्गी, सिंचाई पाइप लाइन और तारबंदी के आवेदनों का कम्प्यूटरीकृत रैंडमाइजेशन

27 मई 2023, जयपुर । राजस्थान कृषि विभाग द्वारा फार्म पौण्ड, डिग्गी, सिंचाई पाइप लाइन और तारबंदी के आवेदनों का कम्प्यूटरीकृत रैंडमाइजेशन – पंत कृृषि भवन में कृृषि आयुक्त श्री काना राम की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा फार्म पौण्ड, डिग्गी, सिंचाई पाईप लाईन और तारबंदी के लिए प्राप्त आवेदनों का कम्प्यूटरीकृृत रैंडमाइजेशन किया गया।

कृृषि विभाग की योजनाओं में अनुदान हेतु किसानों द्वारा राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन किये जाते है। जिन जिलों में जिस श्रेणी में आवेदन लक्ष्य के 150 प्रतिशत से कम प्राप्त होते है उनका ‘पहले आओ – पहले पाओ’ के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है और जिन जिलों और श्रेणी में आवेदन लक्ष्य के 150 प्रतिशत से अधिक प्राप्त होते हैं उन जिलों में कम्प्यूटरीकृृत रैंडमाइजेशन प्रक्रिया अपनाई गई है। सभी जिलों को निर्देश दिये गये है कि वे अतिशीघ्र डिग्गी, फार्म पौण्ड, पाईप लाईन और तारबंदी के लिए प्रशासनिक स्वीकृृति जारी करें।

इस दौरान कमेटी सदस्य अतिरिक्त निदेशक श्री भीमाराम, संयुक्त निदेशक श्री शंकर बाबू, उप निदेशक श्री शिवराज जांगिड और उप निदेशक श्री बनवारी लाल जाट उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile