Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक सभागृह का निर्माण समय पर पूरा करें : श्री पटेल

मंडी बोर्ड के संचालक मंडल की 139वीं बैठक

7 फरवरी 2023,  भोपाल । कृषक सभागृह का निर्माण समय पर पूरा करें : श्री पटेल – कृषि मंत्री एवं अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड श्री कमल पटेल ने 21 मंडी समितियों में प्रस्तावित कृषक सभागृह और संगोष्ठी भवनों के निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। श्री पटेल मंडी बोर्ड के संचालक मंडल की 139वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडियों को अत्याधुनिक बनाने के लिये सभी आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि कृषकों को मंडियों में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कृषक बंधु अपनी उपज को मंडी में बेहतर तरीके से विक्रय कर सके, इसके लिये उपयुक्त कार्य-योजना बनाएँ। बैठक में मंडी समितियों में राशि के भुगतान की कार्यवाही के लिये पेमेंट गेटवे बनाने के प्रस्ताव सर्व-सम्मति से पारित किया गया। प्रदेश से निर्यात हुए गेहूं पर मंडी शुल्क प्रतिपूर्ति और 21 मंडी समितियों में कलर सॉर्टेक्स प्लांट लगाने के प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में बताया गया कि 11 हजार 514 कृषकों ने कृषि उपज मंडी में संचालित हो रहे ‘एमपी फार्मगेट’ एप का उपयोग कर 45.22 लाख क्विंटल कृषि उपजों का विक्रय किया है। एमडी मंडी बोर्ड श्रीमती जी.वी. रश्मि ने बताया कि दिसम्बर माह तक प्रदेश की मंडियों में रिकार्ड 325 लाख मीट्रिक टन कृषि उपज की आवक हुई है। अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अशोक वर्णवाल ने अधिकारियों को मंडी बोर्ड अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू, संचालक कृषि श्री. सेलवेन्द्रन, आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आलोक कुमार सिंह और संचालक मंडल के सदस्य मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: महिलाओं के निर्विरोध चुने जाने पर 15 लाख का मिलेगा पुरस्कार

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें