Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने उच्च स्तरीय आगामी बैठक की पूर्व तैयारी की समीक्षा की

21 सितम्बर 2022, बड़वानी: कलेक्टर ने उच्च स्तरीय आगामी बैठक की पूर्व तैयारी की समीक्षा की – अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में 23 सितबंर को कृषि एवं संबद्ध विभाग की खरीफ 2022 की समीक्षा एवं रबी वर्ष 2022-23 का प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में उच्च स्तरीय आयोजित बैठक की पूर्व तैयारी हेतु कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा की अध्यक्षता में कल शाम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपसंचालक कृषि श्री आरएल जामरे सहित उद्यानिकी, पशु पालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य, सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी व जिला प्रबंधक एमपी एग्रो सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे ।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग में पशुओं पर लम्पी बीमारी के नियंत्रण के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा, कुक्कुट पालन एवं बकरी पालन के लक्ष्यों की शत – प्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिये गये । उद्यानिकी विभाग अंतर्गत उद्यानिकी फसलों का वर्ष 2021 में रकबा 32273 हेक्टर एवं वर्ष 2022-23 में 33866 प्रस्तावित है । कलमी एवं बीज पौधों के वितरण व विभिन्न योजनाओं में लक्ष्यों की पूर्ति हेतु निर्देश दिये गये। कृषि विभाग अंतर्गत कृषि आदान की व्यवस्था के लिए बीज, उर्वरक व पौध संरक्षण औषधि की व्यवस्था से रूबरू होते हुए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये । रबी वर्ष 2022-23 के अंतर्गत विभाग द्वारा जिले में 150100 हेक्टर क्षेत्र में रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया। जिसमें गेहूं 116950 हेक्टर, चना 15500 हेक्टर, मक्का 6250 हेक्टर, गन्ना 5200 हेक्टर एवं अन्य 9 फसल 6135 हेक्टर में प्रस्तावित है । इसके अतिरिक्त फसलों में नैनो यूरिया का वर्तमान में ड्रोन की सहायता से छिड़काव करने हेतु किसानों में प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देश दिये गये ।

महत्वपूर्ण खबर: मंदसौर मंडी में सोयाबीन आवक बढ़ी; भाव पिछले साल की तुलना में कम लेकिन एमएसपी से अधिक

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें