राज्य कृषि समाचार (State News)

कसरावद में कलेक्टर ने किया मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारम्भ

07 मार्च 2026, (दिलीप दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्वर)कसरावद में कलेक्टर ने किया मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारम्भ – विगत 20 वर्षों से निमाड़ क्षेत्र में कार्यरत संस्था बायोरे एसोसिएशन, कसरावद एवं  एफआईबीएल  (स्विट्जरलैंड) के साझा प्रयासों से स्थापित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला (लेबोरेटरी) का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर खरगोन भव्या मित्तल  ने किया।  इस दौरान  उप संचालक कृषि श्री शिव सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी ( एसडीएम ) कसरावद श्री सत्येंद्र बैरवा, रेमाई इंडिया लि  के प्रबंध निदेशक श्री विवेक रावल तथा बायोरे एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री माधव पाटीदार  उपस्थित थे।  इस आयोजन  में लगभग 200 किसानों ने सहभागिता की।

आरम्भ में कलेक्टर  मित्तल द्वारा बायोरे एसोसिएशन एवं रेमाई इंडिया लि  की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान जैविक किसानों के लिए संचालित विभिन्न सेवाओं, खेती एवं बाजार से संबंधित विषयों की जानकारी भी प्रदान की गई। कलेक्टर ने बायोरे के विचारों एवं पिछले 25 वर्षों से संचालित गतिविधियों की सराहना की तथा किसानों को प्रत्येक रविवार खरगोन मंडी में आयोजित होने वाले किसान हाट बाजार में अपने उत्पाद विक्रय करने के लिए प्रेरित किया।

 श्री  राजपूत ने कृषि एवं किसानों को प्राथमिकता देते हुए खेती को अधिक जैविक एवं वैज्ञानिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा बायोरे द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं बाजार से जोड़ने के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र , खरगोन के वैज्ञानिक डॉ. एस. के. त्यागी द्वारा भूमि एवं मिट्टी परीक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर मित्तल , उप संचालक कृषि  श्री राजपूत एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री  बैरवा को संस्था की ओर से प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सर्व श्री आशीष जोशी, भूपेंद्र सिसोदिया, योगेंद्र श्रीवास, ईश्वर पाटीदार एवं बायोरे रिसर्च टीम उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र पटेल ने किया और आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष श्री माधव पाटीदार द्वारा  किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements