Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

08 जुलाई 2025, खंडवा: खंडवा में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न – पशुपालन विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पशुपालक इन योजनाओं का लाभ ले सकें। अधिक से अधिक पशुपालकों को पशु बीमा करवाने तथा पशुओं का टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने  गत दिनों  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए।


बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक प्रकरण बैंकों को भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को आवेदन के साथ कौन से दस्तावेज संलग्न करना है, यह अवश्य बताएं, ताकि दस्तावेजों के अभाव में उनके प्रकरण निरस्त न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना की प्रगति में सुधार लाया जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि एक माह बाद पशुपालन विभाग की फिर समीक्षा की जाएगी। इससे पहले सभी योजनाओं में प्रगति को सुधारें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष अप्रैल से जून माह के बीच कुल 408 पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए जा चुके हैं तथा चलित पशु चिकित्सा इकाई के माध्यम से जिले में कुल 1360 पशुओं का उपचार माह अप्रैल से जून के बीच किया गया है। उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि जिले में कुल 8 चलित पशु चिकित्सा इकाई कार्यरत है, जो कि खंडवा शहर, खंडवा ग्रामीण, पंधाना, पुनासा, खालवा, हरसूद किल्लोद और छैगांवमाखन में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत पशुपालकों को पशुपालक इकाई स्थापित करने के लिए सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 75 प्रतिशत तक अनुदान सुविधा उपलब्ध है। बैठक में बताया गया कि विगत तीन माह में कुल 348 पशुओं का बीमा कराया जा चुका है, तथा आचार्य विद्यासागर योजना में 16 पशुपालकों के प्रकरण स्वीकृत हो चुके हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com