Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने किया रेशम केंद्र नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण

06 फ़रवरी 2025, नरसिंहपुर: कलेक्टर ने किया रेशम केंद्र नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण – जिले में रेशम के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने  गत दिनों जिला रेशम कार्यालय नरसिंहपुर के औचक निरीक्षण के दौरान दिये।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि नवीन कृषकों को भी रेशम उत्पादन प्रक्रिया से जोड़ा जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यहाँ धागे से कपड़ा बनाने की इकाई का भी अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र पर रेशम से निर्मित होने वाली विभिन्न डिजाइन के कपड़ो, साड़ियों आदि का भी निरीक्षण किया और  इन उत्पादों का अन्य स्थान पर आउटलेट के माध्यम से विक्रय करने  के साथ ही  इन उत्पादों की व्यापक ब्रांडिंग और प्रदर्शनी भी  आयोजित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री शुभम यादव, जिला रेशम अधिकारी श्री विजय नंदनवार, रेशम केंद्र के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com